‘जनता के प्रति संवेदनशील भाजपा सरकार, उन्हीं के आशीर्वाद से बंधा जीत का सेहरा’

लखनऊ। बीते दिन यानी शनिवार को रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह राजधानी में थे। बता दें, देर शाम राजनाथ लखनऊ पहुंचे थे। इसके बाद वे जानकीपुरम द्वितीय वार्ड अंतर्गत छुइयापुरवा गांव में आयोजित चौपाल में सम्मिलित हुए। इस दौरान राजनाथ सिंह ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनी एवं उनके जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

खबरों के मुताबिक़ रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में आपने ऐसी होली खेली कि पूरा प्रदेश केसरिया रंग में रंग गया है। ऐसा लग रहा था कि हर पिचकारी से जो रंग निकला, वह केसरिया है। करीब 38 वर्षों बाद ऐसा हुआ है कि जिसकी पहले सरकार रही है दोबारा भी उसकी सरकार बनी है। यह प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगेां को होली व नवरात्रि की शुभकामनांए भी दीं।

शनिवार को जानकीपुरम के छुहिया पूर्वा में ग्रामीणों के संवाद में उन्होंने यह उद्गार व्यक्त किए। रक्षामंत्री ने कहा कि आप लोगों ने प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाई है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने जो काम किया है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि वह जनता की कसौटी पर वह पूरी तरह से खरे उतरे है। वहीं प्रधानमंत्री को भी देश का बच्चा-बच्चा पहचानता है।

देश के गरीबों के लिए मध्यमवर्गीय लोगों के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत बड़े-बड़े काम हुए हैं। करोना कॉल जब से प्रारंभ हुआ है तब से लगातार राशन दिया गया है। भाजपा की सरकार जनता के प्रति बहुत संवेदनशील है। लोगों को गैस सिलेंडर मिले हैं, आवास मिले हैं, अन्य भी बहुत सारी सुविधाएं आम जनमानस को मिली है। राजनाथ ने कहा कि मैं यहां चौपाल कार्यक्रम में आप लोगों से चर्चा करने आया हूं।

उन्होंने इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों से संवाद किया और परियोजनाओं के बारे में चर्चा भी की। उपस्थित ने अटल चौराहे से लेकर भुइयां देवी मंदिर तक रोड के निर्माण का आग्रह किया। वहीं इस दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा ने राजनाथ सिंह को अंग वस्त्र और भगवान शिव की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

विधायक डा. नीरज बोरा ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से कुर्सी रोड पर एक नए वाटर वर्क्स की स्थापना होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटन भी जिलाधिकारी ने जल निगम को कर दिया है। शारदा नहर का पानी इस वाटर वर्क्स में आएगा। जिससे पूरे जानकीपुरम के क्षेत्र मेंजयशंकर पुरवा इंदिरा नगर विकास नगर अलीगंज के क्षेत्र में जलापूर्ति होगी। इस पर प्रस्ताव पर कार्य हो रहा है।

इसी के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व महापौर संयुक्ता भाटिया को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक रामसेवक कश्यप, कृष्ण भगवान दास, शिव कुमारी ,महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, रामअवतार कनौजिया, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे, क्षेत्रीय पार्षद राखी मिश्रा, दीपक मिश्रा और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। इसी पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व मंत्री एवं विधायक आशुतोष टंडन, एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया,पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, विधायक योगेश शुक्ला, सुरेश चंद्र तिवारी, विद्यासागर गुप्ता चेयरमैन प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी द्वारा उनका स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button