मणिपुर में अंतिम चरण का मतदान ख़त्म, 78.49 फीसदी हुई वोटिंग

नई दिल्ली। मणिपुर में आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह से यहां मतदान केन्द्रों पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी। लोगों की भीड़ के साथ उनका उत्साह देखते बन रहा है। बता दें, आज यहां मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा।

खबरों के मुताबिक़ मणिपुर चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और यहां 78.49 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं दोपहर 3 बजे तक 68 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि दोपहर एक बजे तक 47.16 फीसदी वोटिंग हुई।

सुबह 11 बजे तक 28.19 फीसदी वोटिंग हो गई थी। इस दौरान थाउबाल में 29.55%, चंदेल में 28.24%, उखरुल में 30.66%, सेनापति में 27.86%, तमेंगलोंग में 20.41% और जिरिबाम में 32.68% वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक यहां करीब 11.40 फीसदी मतदान हुआ।

वहीं करोंग पोलिंग स्टेशन पर गोली चलने की वजह से एक शख्स की मौत की खबर सामने आई है। करोंग से बीजेपी प्रत्याशी ने ये आरोप लगाया है कि सुरक्षाबलों की गोली में उस शख्स की मौत हुई है।

दूसरे चरण में मैदान में उतरे कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

आज मतदाता तीन बार (2002-2017) के मुख्यमंत्री और 74 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह के साथ-साथ भाजपा के कई मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के चुनावी भाग्य को तय करेंगे।

इबोबी सिंह सिंह थौबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला भाजपा के लीतानथम बसंत सिंह, जनता दल-यूनाइटेड के इरोम चाओबा सिंह और शिवसेना के कोंसम माइकल सिंह से है। ध्यान रहे, छह जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉलों का पालन करते हुए 1247 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए सभी बंदोबस्त किए गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button