UP Day 2022: 73वां स्थापना दिवस मना रहा उत्तर प्रदेश, जानें राज्य से जुड़ी खास बातें

लखनऊ। सबसे ज्यादा आबादी वाला उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आया था। आज यानि सोमवार को उत्तर प्रदेश अपना 73वां स्थापना दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई दी है। सोमवार को प्रदेश में आचार संहिता का पालन करते हुए स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश ने पिछले 5 वर्षों में हर क्षेत्र में विकास का मानदंड स्थापित किया है। इससे राज्य के लोगों का जीवन आसान होने के साथ ही नए अवसरों का भी निर्माण हुआ है। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश का बहुआयामी विकास न्यू इंडिया में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। https://t.co/FhLRTYm3YG
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2022
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थापना दिवस पर कहा कि क्रांतिभूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा को अपने आचरण, कर्तव्य और मूल्यों से सुवासित करें। हम सभी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के प्रति संकल्पवान हों।
'क्रांतिभूमि' उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 23, 2022
आइए, प्रभु श्री राम व भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा को अपने आचरण, कर्तव्य एवं मूल्यों से सुवासित करें।
हम सभी 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के प्रति संकल्पवान हों।
यूपी में हुए हैं कई विकास
वर्तमान की बात करें, तो यूपी ने पूरे देश का सारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इसकी सबसे पहली और बड़ी वजह है अगले महीने से होने वाले विधानसभा चुनाव, हालांकि यूपी ने देश के लिए कई बड़े योगदान दिए हैं। इस खबर में आपको बताएंगे यूपी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।
यूपी से जुड़ी कुछ अहम बातें
1. 1950 में उत्तर प्रदेश का नाम बदला गया था। पहले इस राज्य को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था।
2. रिपोर्टस के अनुसार, सन् 1834 तक यूपी बंगाल प्रेसीडेंसी के अधीन था। पहले तीन प्रेसीडेंसी बंगाल, बॉम्बे और मद्रास थे। एक चौथे प्रेसीडेंसी के गठन की जरूरत महसूस की गई, जिसके बाद चौथी प्रेसीडेंसी का गठन हुआ। जिसे आगरा प्रेसीडेंसी के रूप में जाना जाता है।
3. इसके बाद सन् 1858 में, लॉर्ड कैनिंग इलाहाबाद यानी की प्रयागराज चले गए। जिसके बाद पश्चिमी प्रांत का गठन हुआ।
4. सन् 1920 में विधानपरिषद के पहले चुनाव के बाद, लखनऊ में परिषद का गठन किया गया था। 1935 तक पूरा कार्यलय लखनऊ में ट्रांसफर कर दिया गया था।
5. वर्तमान समय में लखनऊ प्रांत प्रदेश की राजधानी बन गया है।
6. साल 2017 में यूपी राज्य सरकार द्वारा यूपी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस विचार के बाद साल 2018 में यूपी भारतीय स्वतंत्रता के 68 सालों में पहली लखनऊ में स्थापना दिवस मनाया गया था।
7. इस साल यानी की 2022 में यूपी दिवस निश्चित रूप से विशेष है, क्योंकि कई सारी राजनीतिक दल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने के लिए तैयारी कर रही है।
8. पिछले 5 सालों में यूपी ने देश के हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
9. आज यूपी सबसे बड़ा पर्टयन का स्थल बन गया है। वो राम की नगरी अयोध्या हो या फिर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी हो।
10. प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी को पहले के मुकाबले कई गुना अधिक विकास दिया है। हर क्षेत्र में आज यूपी के लोग बढ़कर हिस्सा ले रहें हैं।