यूपी : IPS के बाद IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के डीएम भी बदले

लखनऊ। राज्य सरकार ने नौ जिलों के पुलिस कप्तान सहित 14 आईपीएस अफसरों के तबादले के बाद कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला कर दिया है।
शासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, तबादले के क्रम में रायबरेली के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को हटा दिया है। उनकी जगह पर माला श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा दीपक मीणा जिलाधिकारी मेरठ बनाये गए हैं। नेहा जैन जिलाधिकारी कानपुर देहात, जितेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी देवरिया बनाए गए हैं।
समीर वर्मा सचिव समाज कल्याण विभाग बने, आलोक कुमार सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, अनुराग यादव सचिव कृषि विभाग, बलकार सिंह को यूपी जल निगम का एमडी बनाया गया है। संजीव रंजन को सिद्धार्थनगर और मनीष बंसल को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। के बालाजी को और आशुतोष निरंजन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विधानसभा और एमएलसी चुनाव की समाप्ति के बाद कई दिनों से कयास लगाये जा रहे थे कि शासन अब जिलों में तैनात पुलिस कप्तान और जिलाधिकारियों के तबादले कर सकता है। इसको लेकर पिछले दिनों बैठक भी हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को शासन की ओर से पुलिस कप्तानों के तबादले की सूची जारी कर दी गई है।