सीएम योगी ने जौनपुर को दी 2000 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैली कर रही हैं। लगातार नेताओं की रैलियां और जनता के बीच योजनाओं की घोषणा हो रही है। आरोप-प्रत्यारोप और एक-दूसरे पर बयानबाजी का दौर भी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में दो हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछली सरकार श्रमिकों का सम्मान नहीं करती थी क्योंकि उनको गरीबों की चिंता नहीं थी। इस समय श्रमिक, किसान, युवा और हर एक तबके के लोगों को सम्मान देते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी भूमिका के लिए बड़ा विज़न चाहिए। पिछली सरकारों की सोच संकुचित थी इसलिए वो अपने परिवार तक सीमित थे।
उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के मछली शहर में 2,000 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा, "बड़ी भूमिका के लिए बड़ा विज़न चाहिए। पिछली सरकारों की सोच संकुचित थी इसलिए वो अपने परिवार तक सीमित थे।" pic.twitter.com/Wa0zwzLoEC