विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- भारत के अधिकतर नागरिकों (Indians) को अफगानिस्तान से निकाल लिया गया है

सरकार ने कहा है कि भारत के अधिकतर नागरिकों (Indians) को अफगानिस्तान से निकाल लिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के संकट पर लगातार नजर बनाए हुए है। श्री बागची ने बताया कि अब तक साढे पांच सौ से ज्यादा लोगों को अफगानिस्तान से निकाला गया है।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता ओडिशा की इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2021 को कैबिनेट की मंजूरी
करीब साढे पांच सौ से ज्यादा टोटल लोगों को लाया गया है। छह फ्लाइट्स थे इसमें। ये साढे पांच सौ में से करीब दो सौ साठ के ऊपर भारतीय नागरिक (Indians) हैं। इसके अलावा हमारे एम्बेसी के जो लोग काम करते थे काबुल में उनको भी लाया गया और इसके अलावा अफगान नेशनल्स भी थे और थर्ड कन्ट्री के भी कुछ लोग थे। इवाकुएशन के लिए हम यूनाइटेड स्टेट्स से क्लोज कोर्डिनेशन में उनके साथ रहा और बाकी देशों में तजाकिस्तान के साथ दुशाम्बे एयरपोर्ट से हमने यूज किया और कुछ कंट्रीज़ के साथ ओवर फ्लाइट और बाकी कोऑर्डिनेशन करनी पडी। जैसे इरान भी है, उज्बेकिस्तान से हमें बहुत फायदा हुआ है।
AUTHOR- ABHAY KUMAR MISHRA