सपा नेता सलमान जावेद राईन ने दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव पर लगाया गंभीर आरोप

सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के नेता सलमान जावेद राईन ने बुधवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभा सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।
सलमान जावेद राईन ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर अपना एक पत्र साझा किया है। जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चुप्पी साधने का गंभीर आरोप लगाया है।
आगे लिखा है कि मुसलमानों के खिलाफ हो रहे जुल्म पर प्रदेश से लेकर जिले तक के पदाधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। आजम खान को परिवार सहित जेल में डाल दिया गया है। नाहिद हसन को जेल भेज दिया गया। शाहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया गया। इन सबके बावजूद भी अखिलेश यादव खामोश हैं। जो अपने विधायकों के लिए आवाज नहीं उठा सकते, वह आम आदमी के लिए क्या कर सकते हैं।