फिर लगा सपा-बसपा को तगड़ा झटका, कई दिग्गज नेता हुए भाजपा में शामिल

लखनऊ। यूपी के सियासी दलों में अभी भी दल-बदल का दौर जारी है। एक बार फिर बसपा के साथ सपा के कई नेताओं ने अं वक्त पर भाजपा में शामिल हो इन दोनों विपक्षी दलों को तगड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि इस दल-बदल के तहत दोनों दलों से कुल मिलाकर करीब 21 लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
खबरों के मुताबिक़ इस दल-बदल के तहत सपा और बसपा के कई दिग्गज नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। इसके साथ ही मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान भी बीजेपी में शामिल हुईं।
बता दें रविवार को बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद निदा खान ने कहा कि वो पार्टी के कार्यों से प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। निदा खान ने कहा कि तीन तलाक जैसे मामलों पर बीजेपी सरकार ने जो काम किया है वो सराहनीय है।
दलबदल के तहत भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर एक नजर…
- शिव चरण प्रजापति (सपा सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं)
- गंगा राम अम्बेडकर (बसपा)
- राजीव कुमार गुप्ता फर्रुखाबाद (सपा)
- सुभाष सक्सेना (कांग्रेस)
- प्रदीप निषाद (बसपा)
- गिरीश चंद्र कुशवाहा (शाक्य सैनी समाज)
- शांति देवी देवरिया (कांग्रेस)
- ठाकुर रणवीर सिंह (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी)
- अयोध्या प्रसाद मिश्र
- अनिल कुमार रघुवंशी (भदोही सुहेलदेव पार्टी)
- श्रीमती पूनम
- चंदन दीक्षित
- नीरज झा
- पंडित अनिल तिवारी
- सुशील बौद्ध सहारनपुर
- जितेंद्र गुप्ता
- राजेश पाल
- विवेक कुमार बांवरा
- गोवर्धन सोनकर ललितपुर
- श्रीमती निदा खान
- ठाकुर ओमवीर चौहान