आनंद महिंद्रा को भाया दिव्यांग का जुगाड़, दे दिया ये बड़ा जॉब ऑफर

सोशल मीडिया पर अक्सर चौकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लग रहा है कि आत्मनिर्भर भारत है। दिल्ली में एक दिव्यांग शख्स हमारे समाज को बहुत बड़ी सीख भी दे रहा है।
दिव्यांग शख्स ने जुगाड़ से एक रिक्शा बना रखा है, जिसके सहारे वो अपना काम करता है। इसी का वीडियो जब भारतीय बिजनसमैन आनंद महिंद्रा के पास पहुंचा तो उन्होंने उसे नौकरी का ऑफर दे दिया। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को जब ये वीडियो मिला तो वो अचंभित रह गए।
Received this on my timeline today. Don’t know how old it is or where it’s from, but I’m awestruck by this gentleman who’s not just faced his disabilities but is GRATEFUL for what he has. Ram, can @Mahindralog_MLL make him a Business Associate for last mile delivery? pic.twitter.com/w3d63wEtvk
— anand mahindra (@anandmahindra) December 27, 2021
शख्स ने अपनी दिव्यांगता को समस्या नहीं बनने दिया। खुद से एक रिक्शा बनाया है, जिसमें स्कूटी का इंजन उसने लगा रखा है। इस शख्स का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स, हाथ और पैर दोनों से दिव्यांग है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि यह आज मेरी टाइमलाइन पर मिला। यह नहीं पता कि यह कितना पुराना है या यह कहां का है, लेकिन मैं इस सज्जन से चकित हूं, जिसने न केवल अपनी अक्षमताओं का सामना किया है, बल्कि उसके पास जो कुछ है उसके लिए आभारी है।
उन्होंने आगे अपने सहयोगी राम और महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को टैग करते हुए पूछा- “राम, क्या उन्हें लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं?” इस पर उधर से हां में रिप्लाई आया है।