रामकथा के समापन पर विधायक बोरा ने दीदी मां के साथ सभी श्रद्धालुओं का किया धन्यवाद

लखनऊ। सेवा अस्पताल परिसर स्थित रेवथी लान में सात दिनों से चली आ रही एकल रामकथा का आज समापन हो गया है। हर दिन की तरह आज भी विधायक डा. नीरज बोरा व उनकी पत्नी ने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर कथा की शुरुआत कराई।

कथा समाप्त होने के बाद रामकथा के मुख्य यजमान विधायक डा. नीरज बोरा ने दीदी मां के साथ आए हुए सभी श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। साथ हीं कविता के माध्यम से दो शब्द भी कहे।

विधायक बोरा ने दीदी मां के चरणों में नमन किया और कहा कि जहां भगवती आती हैं वहां बाघ तो आएगा हीं। उन्होंने कहा कि दीदी मां और उनके साथ आए हुए संगीत कलाकार ने अपने भजनों से पूरे लखनऊवासी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लाइव प्रसारण कर रहे सुभारती और आस्था चैनल की तारीफ भी की। जिसके बाद उन्होंने एकल कर्मयोगियों के लिए भी ताली बजाई और उनका स्वागत किया।

आज के कथा के दौरान दीदी मां ने स्त्रियों की विशेषताओं और उनके कर्तव्यों को बताते हुए भारत की वेश्याओं की भी तारीफ की, साथ ही उनके गुणों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति में लीन होकर वेश्याओं ने अपने रुप का भी त्याग कर दिया।

बता दें आज की कथा में दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने शबरी प्रसंग के साथ किसकिंधा कांड, लंका दहन और भगवान राम की अयोध्या वापसी का वृतांत सुनाया। वहीं अंत में भगवान् राम के साथ लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगबली की झांकी भी प्रदर्शित की गई।

कथा समाप्त होने के बाद यहाँ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान् राम की आरती कर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। आज की कथा में लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया भी शामिल हुई।