रूस ने फिर किया सीजफायर का ऐलान, भारतीय छात्रों को मिलेगा निकलने का साफ रास्ता

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच ठनी जंग का आज 12 दिन हो चला है। मगर, दोनों देशों के मध्य अभी भी किसी भी बात पर सहमती बनती नहीं नजर आ रही है। इसके बावजूद एक अच्छी खबर यह है कि एक बार फिर रूस की तरह से यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया गया है। वहीं खास यह कि इस बार रूस ने पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। यानी यूक्रेन में फंसे अन्य देशों के लोगों और आम नागरिकों को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है।
वहीं इससे पहले दो शहरों में 6 घंटे के लिए सीजफायर किया गया था। इस दौरान भारतीय नागरिकों को निकलने के लिए रास्ता दिया गया था।
खबरों के मुताबिक़ रूस ने सोमवार को कुछ घंटे के लिए पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि यह सीजफायर 12:30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाया जाएगा। जानकारी है कि इस बार रूस का यह ऐलान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अपील पर किया गया है।
बता दें, मारियुपोल, खारकीव, कीव और सुमि में सीजफायर का ऐलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के सुमि में 500 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं। वो अभी निकल नहीं पाए हैं।
रूस की सेना की तरफ से सीजफायर के ऐलान के बाद यूक्रेन में फंसे नागरिक वहां से निकल पाएंगे। भारतीयों के लिए अच्छी खबर है कि रूस ने सुमि के लिए 2 रास्ते खोले हैं।
बता दें, पहला रास्ता सुमि-सुदझा-बेल्गोरोड़ से होकर गुजरता है और दूसरा रास्ता सुमि-गोलूवोवका-रोमनी-लोक्वित्सा-लुबनी-पोल्तावा का है। इन रास्तों पर सीजफायर लागू रहेगा। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र, ओएससीई और आईसीआरसी को दे दी गई है।