भारत बनाम इंग्लैंड: Rohit-Rahul ने दी अच्छी शुरुवात, भारत अभी भी 56 रनों से पीछे

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच द ओवल में खेला जा रहा है। ओवल के टेस्ट का दूसरा दिन मेजबान इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 99 रनों की बढ़त हासिल कर ली। जवाब में उतरी भारतीय टीम दिन का खेल खत्म होने तक 43-0 है। सलामी बल्लेबाज Rohit-Rahul- रोहित शर्मा (20) और केएल राहुल (22) ने भारत को एक ठोस शुरुआत दी। अभी भी भारत 56 रनों से पीछे है।
यह भी पढ़ें – भाजपा ने 2022 के चुनावों के लिए महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों की मैपिंग शुरू की
इंग्लैंड की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गयी। इंग्लैंड की ओर से ओली पॉप (81) और क्रिस वोक्स (50) ने सबसे ज़्यादा रन बनाए। भारत की ओर से उमेश यादव ने 3 विकेट लिए। बुमराह और जडेजा ने भी 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड की मिडिल और लोअर आर्डर बल्लेबाजों ने भारतीयों गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष कराया। जॉनी बेयरस्टो (37) और मोईन अली (35) ने भी अच्छी शुरुआत की। इसके चलते इंग्लैंड को पहली पारी में 99 रनों की बढ़त हासिल हो गयी। आज 3:30 बजे से खेल को फिर से आगे बढ़ाया जाएगा, Rohit-Rahul खेल को आगे बढ़ाएंगे।
AUTHOR- PRIYANSHU SRIVASTAVA