‘आप’ छोड़ सैकड़ों समर्थकों के साथ रवि गांधी भाजपा में शामिल, विधायक बोरा ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ। भाजपा की रीतियों-नीतियों से प्रभावित लोगों का अन्य दल छोड़कर भाजपा में आने का सिलसिला निरन्तर जारी है। इसी क्रम में लखनऊ के फैजुल्लागंज निवासी रवि गांधी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की। बुधवार को विधायक डा. नीरज बोरा ने श्री गांधी व अन्य कार्यकर्त्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सदस्यता ग्रहण समारोह में विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो बिना किसी भेदभाव के सबको साथ ले चलने में विश्वास रखती है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकारों ने विकास के नये कीर्तिमान बनाये हैं। लखनऊ उत्तर के अविकसित माने जाने वाले फैजुल्लागंज क्षेत्र में पिछले पौने पांच वर्ष में हुए विकास से लोगों में प्रसन्नता है।
वहीं भाजपा का दामन थामने वाले रवि गांधी ने कहा कि भारत के नवनिर्माण का काम भाजपा सरकार में हो रहा है और वे आज से इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

बता दें कि इस सदस्यता कार्यक्रम के दौरान रवि गांधी के साथ रजनीश गुप्ता, मनीष गांधी, संतोष हिन्द, मुकेश तिवारी, नितिन अवस्थी, सुनील कनौजिया, राहुल पाण्डेय, सुमित, विवेक अवस्थी, कपिल शुक्ला, रितेश तिवारी, लवकुश दीक्षित सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
