छत्रपति शिवाजी की मूर्ती के अनावरण के साथ पीएम ने किया पुणे मेट्रो परियोजना का उदघाटन

नई दिल्ली। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे में हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति साहू शिवाजी की मूर्ती का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने यहां मेट्रो रेल परियोजना का भी उद्घाटन किया। बता दें, 24 दिसंबर 2016 को पीएम मोदी ने यहां मंत्रों की आधारशिला रखी थी। इस परियोजना के लिए सरकार ने करीब 11,400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

खबरों के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे कई विकास परियोजनाओं की आधारशीला रखी और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखी।
बताया जा रहा है कि नदी के नौ किलोमीटर खंड में 1080 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत नदी किनारे संरक्षण, इंटरसेप्टर, सीवेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, नौका विहार गतिविधि आदि जैसे कार्य शामिल होंगे. मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना को 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वन सिटी वन ऑपरेटर की अवधारणा पर लागू किया जाएगा।

वहीं उन्होंने पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया। इसके बाद वे मेट्रो रेल में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बैठे बच्चों से बातचीत की। बता दें कि मेट्रो की सवारी के लिए पीएम मोदी ने टिकट भी खरीदी।
वहीं इससे पहले उन्होंने पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल भी मौजूद थे। बता दें, पीएम मोदी ने 24 दिसंबर 2016 को मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखी थी, जो 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रही है। यह परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है।
