विभिन्न ‘सामाजिक संगठन’ के लोग भाजपा में शामिल, स्वतंत्रदेव सिंह ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरी चरण का मतदान समाप्त हो चुका है और तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को होनी है। इस कड़ी में पार्टियों में आने-जानें का सिलसिला जारी है। जहां राजधानी लखनऊ भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर मंगलवार को बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के जिम्मेदार लोग भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सबको सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव बहराइच की डॉ प्रियंका किशोर, एक्टर, प्रोड्यूसर, भोजपुरी कलाकार और मिस उत्तराखंड रहीं अमेठी की शिखा मिश्रा भाजपा में शामिल हुई हैं। डॉ. प्रियंका किशोर कांग्रेस के सांसद रहे कमल किशोर कमांडो की पुत्रवधू हैं। बलरामपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अशफाक अहमद खान, पूर्व नौसेना अधिकारी उन्नाव के प्रसपा नेता डॉक्टर राज नारायण सिंह अपने समर्थकों के साथ भगवा दामन थामा है। राज नारायण सिंह के साथ में अख्लॉक मोहम्मद, एसके दीक्षित, केके दीक्षित, अनुराधा तिवारी, बच्चू सिंह राठौर, पूर्व प्रचार्या राज बक्स सिंह, पंकज द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
आज विभिन्न दलों के नेताओं व समाज के प्रतिष्ठित जनों का भाजपा परिवार में स्वागत किया।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) February 15, 2022
दो चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश में तस्वीर साफ हो गई है, भाजपा पुनः प्रचण्ड विजय की ओर बढ़ रही है। pic.twitter.com/oCJicfCl69
अपना दल (कमेरावादी) के प्रदेश अध्यक्ष सोनभद्र के राजवन सिंह पटेल ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। लोकदल के प्रदेश सचिव सीतापुर के श्याम बिहारी यादव, बसपा लोकसभा प्रभारी अयोध्या शरद पांडे, कांग्रेस पार्टी के लखनऊ जिले के राजेश तिवारी, बसपा के डॉ उपेंद्र प्रजापति, लखनऊ की मीनू तिवारी, अखिल भारतीय वीर एकलव्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर स्वामी दयाल गौड़, लोक कलाकार अंबेडकर नगर की जान्हवी पांडे, झांसी के अरविंद वर्मा, देवरिया के समाजसेवी सुनील महेंद्र राव, एनसीपी पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रयागराज के डॉक्टर पवन त्रिपाठी, कांग्रेस पार्टी से लखनऊ के नीरज कुमार सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुल्तानपुर के नीरज द्विवेदी, जौनपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ मनोज सिंह, सुल्तानपुर प्रसपा के प्रदेश सचिव अरविंद कुमार सिंह, प्रसपा के जान्हवी प्रसाद, सुल्तानपुर जिले के सत्यदेव सिंह, लखनऊ के जगदीश प्रताप तिवारी, सपा नेता कानपुर देहात के उमेश दुबे, हमीरपुर के प्रांशु सिंह चंदेल, जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन लखनऊ की अध्यक्ष उमा मिश्रा, दीपक लाल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी सोनभद्र के मनोज कुमार चौरसिया, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी रिंकू ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला समेत अन्य नेता मौजूद रहे।