लखनऊ उत्तर की दशा सुधारने में नीरज बोरा का अहम योगदान- पंकज सिंह
जनसंपर्क यात्रा में नीरज बोरा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का जनसंपर्क अभियान जारी है। बता दें, यूपी में पहले व दूसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। जबकि तीसरे चरण की 20 फरवरी और चौथे चरण की 23 फरवरी को होना तय है।
जिसके तहत लखनऊ उत्तर से भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा अपने क्षेत्र में लगातार जनता से जनसंपर्क और संवाद कर रहे है। इस बीच आज यानि गुरुवार को उन्होंने जानकिपुरम थाने से अटल चौराहा तक लोगों से जनसंपर्क किया।

वहीं नीरज बोरा के समर्थन में लखनऊ आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने जनता से जनसंवाद किया और भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील भी की। साथ ही उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की और कहा की जीवन की परवाह किए बिना आपलोगों ने लोगों की सेवा करने का काम किया।
उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी की भाजपा सरकार माफियाओं और गुंडों को अंदर करने वाली सरकार है। यह तभी संभव है जब योगी की सरकार रहेगी।

पंकज सिंह ने लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डा. नीरज बोरा के बारे में कहा कि नीरज बोरा के प्रयासों द्वारा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बहुत परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं 2014 में जब आया था तो फैजुल्लागंज की सड़के जर्जर थी लेकिन अब फैजुल्लागंज को सवारने का काम नीरज बोरा ने किया। यह सब इन्हीं के प्रयासों द्वारा संभव हो पाया है।
इस मौके पर पार्षद खुशबू राखी,पार्षद अनुराग मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह नोएडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पहले चरण में वोटिंग 10 फरवरी को पूरी हो चुकी है।ऐसे में अब पंकज सिंह लखनऊ उत्तर के भाजपा प्रत्याशी नीरज बोरा के समर्थन में उतर आए हैं और लोगों से उन्हें जिताने की अपील भी कर रहे हैं।
हाल ही में नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजित विजय संकल्प समारोह में पंकज सिंह और नितिन गडकरी एक साथ दिखे थे। जहां इन्होंने भाजपा को 300 के पार विजयी बनाने की अपील भी की।