जानकीपुरम में विधायक बोरा ने किया पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की मूर्ती का अनावरण

लखनऊ। रविवार को विधायक डा. नीरज बोरा ने जानकी विहार कालोनी पार्क में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की मूर्ती का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने यहाँ शामिल हुए क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ऐसे महान लोगों की मूर्ती लगानी चाहिए, जो हमारे देश के लिए आदर्श हैं और लोग उनके जीवन से कुछ सीख हासिल कर सकें।

वहीं इस दौरान विधायक बोरा ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों के बारे में भी उपस्थित लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से भाजपा के साथ मिलकर वह अपने क्षेत्र का विकास कर पाए हैं।
साथ ही उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि आगे भविष्य में भी वह ऐसे ही अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने जानकीपुरम स्थित एक अस्पताल में भी प्रसववार्ड का निर्माण कराया। साथ ही वहां मरीजों के समुचित इलाज की व्यापक व्यवस्था कराने के लिए अनुदान भी उपलब्ध कराया।

इसी के इस उन्होंने अपनी बातों में सीएम योगी और राजनाथ सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने बीते कोरोना काल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी द्वारा जनमानस के लिए कराए गए सराहनीय कार्यों के बारे में भी बताया।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना के कारण पैदा हुई लॉक डाउन की स्थिति में कैसे सरकार ने गरीबों, मजदूरों और रेहड़ी वाले लोगों को भोजन के साथ-साथ आर्थिक सहायता प्रदान कराई थी। बता दें, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की मूर्ती के अनावरण के मौके पर भाजपा विधायक नीरज बोरा के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।