लखनऊ: आज विधायक बोरा करेंगे यूपी महोत्सव का उद्धाटन, सुरों से सजेगी शाम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अलीगंज सेक्टर ओ स्थित पोस्टल ग्राउंड पर शुक्रवार से यूपी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्धाटन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा शाम 4 बजे करेंगे। यह महोत्सव 24 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक चलेगा।
इस महोत्सव की थीम आत्म निर्भर भारत के 21वीं सदी का विकसित उत्तर प्रदेश है। वहीं कोरोना गाइडलाइंस के नियमों का पालन भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यूपी महोत्सव में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को इंट्री नही दी जायेगी।
खबरों के अनुसार 11 जनवरी तक होने वाले 14वें यूपी महोत्सव में निःशुल्क यूपी टैलेण्ट हण्ट का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स मॉडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। कला संस्कृति को बढावा देने के लिए अवधी नाइट्स, ब्रज नाइट्स, बुन्देली नाइट्स, राजस्थानी नाइट्स, भोजपुरी नाइट्स और बॉलीवुड नाइट्स का आयोजन किया जायेगा।