वादों को पूरा कर किया जाएगा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास- नीरज बोरा

लखनऊ उत्तर से भाजपा उम्मीदवार डा. नीरज बोरा लगातार खदरा, अलीगंज, जानकीपुरम, फैजुल्लागंज समेत अपने हर क्षेत्रों में प्रचार कर लोगों से वोट अपील कर रहे हैं। उन्होंने घर-घर जा कर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया और विपक्षी दलों पर क्षेत्र का विकास कराने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

लखनऊ खदरा स्थित पीली कोठी में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नीरज बोरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रिय लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक में नीरज बोरा ने कहा कि हमारा देश एक सनातन धर्म को मानने वाला देश है। यहां की संस्कृति और बाहरी संस्कृति में बहुत अंतर है। हमारे देश के लोगों में भाईचारे की भावना है। यहां के लोग मां-बाप की इज्जत करना जानते हैं। साथ ही खास ये है कि हमारी संस्कृति में लोग सभी को एक समान नजर से देखते हैं।

भाजपा उम्मीदवार नीरज बोरा ने कहा कि 2017 की घोषणा पत्र के द्वारा वो हर काम मैनें कर दिखाया। अब 2022 की घोषणा पत्र में किए सभी वादों को पूरा कर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ की जनता ने बहुत प्यार दिया है। बीजेपी प्रत्याशी ने इस दौरान कई जगह जनसभा भी की।
वहीं बात करें अगर बाहरी संस्कृति (पश्चिमी सभ्यता) में यह सब नहीं है। भाजपा पार्टी को एक राष्ट्रवादी पार्टी कहते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सभी लोगों के साथ एक जैसा व्यवहार करती है।

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कोरोना काल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय देश का प्रत्येक व्यक्ति इस महामारी से परेशान था, इधर-उधर भटक रहा था। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल इस संकट काल में लोगों को होने वाली समस्या से निजात दिलाई, बल्कि बिना जाति, धर्म सभी को एक समान दृष्टि से कोरोना वैक्सीन लगवाने का जिम्मा उठाया।
उन्होंने यूपी की सरकार को डबल इंजन की सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में डबल राशन की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था और शिक्षा की व्यवस्था मुहैया कराके देश को आगे ले जाने का काम किया है।

इसी के साथ डा. नीरज बोरा ने लोगों से प्रदेश में सुशासन को बनाए रखने के लिए भाजपा को पुन: शासन में लाने की अपील की। इस मौके पर संयोजक आलोक सिंघल, पार्षद मुन्ना मिश्रा, बीजेपी कार्यकर्ता पूनम बंसल, रेनू सिंह, दीपक मिश्रा, विजय लक्ष्मी आदि शामिल हुए।