जानकीपुरम को मिला योगाभ्यास का नया मंच, विधायक नीरज बोरा ने किया उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ उत्तर के भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा जानकीपुरम विस्तार सेक्टर 5 में अगस्त्या योगा एवं डांस स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। बताया जा रहा है कि अगस्त्या योगा एवं डांस स्टूडियो में प्रशिक्षित एवं डिग्री धारक प्रशिक्षकों द्वारा योगा सिखाया जाएगा। वहीं बॉलीवुड के कोरियोग्राफरो द्वारा डांस का प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की गई है।

बता दें कि इस मौके पर विधायक नीरज बोरा ने कहा कि योगा को बढ़ावा देना एक सराहनीय कार्य है, क्योंकि कोरोना महामारी के बाद समाज में लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए दैनिक जीवन में योगा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार योगा को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस योगा और डांस स्टूडियो के मुख्य संचालक प्रशांत सिंह (बॉलीवुड अभिनेता) ने बताया कि यहां योग प्रशिक्षक निखिलेश वासुदेव (एम.पी.एड) नेशनल योगा चैंपियनशिप में प्रतिभागी एवं अवंतिका मिश्रा (एम.ए.योगा) और डांस प्रशिक्षक अंकिता सिंह (एम.ए.कथक) रवि रावत (बॉलीवुड स्टाइल कोरियोग्राफर) की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा के साथ राकेश पांडेय (मंडल अध्यक्ष), डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा (अटल) पंकज तिवारी, राजीव मल्होत्रा, आशीष गुप्ता, कमलेश्वर सोनी, शंभू , जितेन्द्र, नीरज द्विवेदी, डॉक्टर रामकिशोर प्रोफेसर (लखनऊ विश्वविद्यालय) रामनरेश अन्य योगा प्रशिक्षक विकास, सचिन कुमार, महेंद्र द्विवेदी, अतुल यादव, शिवम शुक्ला, शशांक सिंह , स्नेहा कश्यप (पीएचडी डांस), अजय सोनकर (बॉलीवुड अभिनेता) ,राहुल चौधरी (कोरियोग्राफर), रोहित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

इस योगा स्टूडियो के मुख्य संचालक प्रशांत सिंह (बॉलीवुड अभिनेता) द्वारा योगा स्टूडियो के उद्घाटन का आयोजन किया गया।