लखनऊ: विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश में लगातार ताबड़तोड़ रैली कर रही है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं के आने का सिलसिला भी जारी है। इस बीच भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि पार्टी में ज्वाइनिंग के क्रम में आज पुनः एक समूह भाजपा परिवार का सदस्य बन रहा है। पार्टी को यश और बल देने के लिए जो महानुभाव पार्टी में आज शामिल हुए हैं, वह अपने-अपने जिलों में पार्टी को बल देने का कार्य करेंगे। पार्टी को 2022 के चुनाव अभियान में विजय दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसी आशा और विश्वास के साथ सभी को भारतीय जनता पार्टी के परिवार में स्वीकार किया जा रहा है।
इस अवसर पर कानपुर से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व समाजसेवी अनुभव चक, लम्भुआ सुल्तानपुर से ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुँवर बहादुर सिंह, मेरठ समाजवादी पार्टी से आरती अग्रवाल उर्फ पारुल, सीतापुर से राम किशोर वर्मा अध्यक्ष सरदार पटेल बौद्ध विचार समिति लखनऊ, आम आदमी पार्टी से विजय कुमार सिंह, नैतिक पार्टी से 2019 में लोकसभा प्रत्याशी रहीं सुचेता राज सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
वहीं अटल जन शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला और अटल भारतीय हिन्दू फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने भाजपा को समर्थन की घोषणा की।
साथ ही इन नेताओं ने भी सदस्यता ग्रहण की
गणेश बिहारी द्विवेदी (लोक जनशक्ति पार्टी) – लखनऊ, प्रदेश प्रवक्ता
अवधेश सिंह – लखनऊ, एक्टर (सीआईडी एण्ड क्राइम पेट्रोल)
श्रवण सिकन्दर गुप्ता – लखनऊ, जिला महासचिव सुभासपा
केके दीक्षित – लखीमपुर, कांग्रेस प्रदेश संयोजक श्रम प्रकोष्ठ
नीरज कांत गुप्ता राही – मेरठ, पत्रकार