एक बार फिर नाजुक हुई स्वर कोकिला की तबियत, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

मुंबई। भारत रत्न विजेता और स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर की तबियत एक बार फिर नाजुक हो गई है। शनिवार को यह जानकारी सामने आई कि अचानक से उनकी तबियत फिर से बिगड़ने लगी, जिस कारण उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि लता 8 जनवरी से मुंबई के बीच कँडी हॉस्पिटल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है।खबरों के मुताबिक कुछ दिन पहले लता के स्वास्थ्य में सुधार देखा गया था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर केवल ऑक्सीजन दी जा रही थी, लेकिन अचानक से उनकी |
तबियत फिर बिगड़ने के कारण उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल के बेस्ट डॉक्टर की तीन निरंतर लता दीदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं उनके परिजनों के साथ-साथ उनके फैन भी उनके जल्द ठीक होकर घर वापसी की कामना कर रहे हैं।
बता दें पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया था कि मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। वह पहले वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन आज उनका लेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है। वहीं इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।