9 साल के बच्चे की नृशंस हत्या से दहला कानपुर, एक आंख निकाली-एक में ठोंकी कील

कानपुर। कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकार केवल कानपुर ही नहीं बल्कि पूरा देश सकते में है। मामला है एक हत्याकांड का, जिसमें एक 9 साल के बच्चे की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बच्चे का शव नग्न अवस्था में गांव के बाहर एक खेत में पाया गया। शव की स्थिति के बारे में बात की जाए, तो बताया जा रहा है कि बच्चे की हत्या करने से पहले उसे काफी टार्चर किया गया था। साथ ही बच्चे की एक आंख निकाल ली गई थी। इतना ही नहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बच्चे की दूसरी आंख में कील ठोकी गई थी।
खबरों के मुताबिक़ देखने वालों का कहना है कि बच्चे के जख्म बता रहे थे कि उसको जमकर पीटा गया और नोचा गया। खेत में शव काफी दूर तक घसीटा गया। उसकी गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था।
ऐसे में जब परिजनों ने शव देखा तो उनकी रूह कांप गई। हर किसी का एक ही सवाल था कि आखिर इतनी बेरहमी से नौ साल के बच्चे को किसने और क्यों मारा? किसी की बच्चे से क्या दुश्मनी होगी?
पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे आशंका है कि नशेबाजों ने कुकर्म करने के बाद बच्चे की हत्या की। वारदात के पीछे किसी करीबी के होने का शक है। सर्विलांस की टीम संदिग्ध नंबरों का पता कर रही है।
सूत्रों के अनुसार जो डंडा पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है उसपर खून के निशान हैं। बच्चे के नाजुक नंग पर भी खून के धब्बे मिले हैं। शक है कि आरोपियों ने डंडा बच्चे के नाजुक अंग में डाल दिया होगा।
बताया जा रहा है कि पुलिस डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराएगी।पोस्टमार्टम होने के बाद यह भी पता चल सकेगा कि बच्चे के साथ कुकर्म हुआ है या नहीं। बेटे की हत्या होने से उसके पिता, मां व अन्य बच्चे डरे हुए हैं। उनका कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। हाल फिलहाल किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ। इसके बावजूद इस तरह से बच्चे को मार देना समझ से परे है। बच्चे के चेहरे पर सिगरेट से दागने के निशान भी मिले हैं।