Gorakhpur में जनता दर्शन योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ पार्क का भी निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने Gorakhpur दौरे के दूसरे दिन सोमवार को जनता दर्शन के दौरान करीब 400 लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं,उन्होंने जनता दर्शन के दौरान हिंदू सेवा आश्रम में 150 और यात्री निवास में 250 अन्य लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.
सुबह योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर के शक्ति मंदिर में करीब एक घंटे तक अनुष्ठान किया।
यह भी पढ़ें – IPL 2021: 19 सितंबर से पुनः प्रारम्भ होगा विश्व की सबसे बड़ी लीग IPL, 15 अक्टूबर को खेला जायेगा फाइनल
इससे पहले रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर से लौटकर Gorakhpur के महंत दिग्विजयनाथ पार्क का निरीक्षण किया |योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह से सौंदर्यीकरण और अन्य प्रस्तावित कार्यों के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण के लिए अपनी स्वीकृति दी और अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने को कहा. 23 सितंबर को महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। संभावना है कि सीएम योगी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
AUTHOR – VIPUL SINGH