पूर्व नगर अध्यक्ष के हाथों विधायक बोरा ने कराया पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रवेश द्वारा का शिलान्यास

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों से पूर्व लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा लगातार अपने क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश में हैं। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने सीतापुर रोड़ स्थित खदरा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रवेश द्वारा का शिलान्यास कराया।

बता दें, इस कार्यक्रम के लिए विधायक बोरा बुधवार को सुबह 9 बजे ही दीनदयाल नगर खदरा चुंगी चौराहे पर पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने यहां पर पहुंच सबसे पहले भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह द्वारा पुष्प, अक्षत चढ़ाकर भूमि-पूजन कराया।
फिर उसके बाद उन्होंने पूर्व नगर अध्यक्ष के ही हाथों से नारियल फुड़वाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रवेश द्वारा का शिलान्यास कराया।

बता दें, इस दौरान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नीरज बोरा के साथ मौके पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष लवकुश त्रिवेदी, मंडल महामंत्री एनके सिंह व वीरेंद्र मौर्य, युवा मंडल उपाध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, बैजनाथ तिवारी, पार्षद कुमकुम राजपूत, पार्षद प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक राम प्रकाश और सूर्य प्रताप मौर्य के साथ वार्ड अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जेसी चौबे, हर्ष वर्धन सिंह, नाजिया हुसैन, सतीश पांडे के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
