Hijab Controversy: महिलाएं बिकनी, घूंघट, जीन्स या पहनें हिजाब, महिलाओं की पसंद- प्रियंका गांधी

कर्नाटक में हिजाब पहनकर स्कूल कॉलेज में प्रवेश को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले का वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रिएक्शन आया है। प्रियंका ने भी इसे महिलाओं के अधिकार पर हमला करार दिया है।
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जीन्स हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान भी देता है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो। लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’
Whether it is a bikini, a ghoonghat, a pair of jeans or a hijab, it is a woman’s right to decide what she wants to wear.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022
This right is GUARANTEED by the Indian constitution. Stop harassing women. #ladkihoonladsaktihoon
बता दें कि कर्नाटक में कुछ छात्र हिजाब पहनकर मुस्लिम लड़कियों के स्कूल कॉलेज में प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। कई जगहों पर कुछ छात्र भगवा कपड़ा गले में डालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य में स्थिति को काबू करने के लिए फिलहाल मुख्यमंत्री सवराज बोम्मई ने राज्य में हाई स्कूलों और कॉलेजों को अगले 3 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है।