चुनाव परिणाम : गोरखपुर में योगी का जलवा, 65 हजार वोटों से आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। अभी तक बीजेपी से योगी आदित्यनाथ 65802 वोट, समाजवादी पार्टी से सुभावती शुक्ला 21375 वोट, कांग्रेस की चेतना पांडे 1204 वोट, बीएसपी से ख्वाजा शमसुद्दीन 3984 वोट पर आगे हैं।
जहां पूरे यूपी में एक ओर एक्जिट पोल से लेकर अभी तक के परिणामों में बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ की नौ सीटों पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर है।
अभी तक के नतीजों की बात करें तो लखनऊ की सभी 9 सीटों पर सुबह 8 बजे से रमाबाई अंबेडकर मैदान में काउंटिंग हो रही है। लखनऊ में पोस्टल बैलेट के रुझान के मुताबिक 9 में से 5 सीटों पर BJP और 4 पर समाजवादी पार्टी आगे है। लखनऊ की मलिहाबाद से BJP की जया देवी आगे, SP के सोनू कनौजिया पीछे, नॉर्थ से BJP के नीरज बोरा आगे, SP की पूजा शुक्ला पीछे, पूर्वी से BJP के आशुतोष टंडन आगे, समाजवादी के अनुराग भदौरिया पीछे, मोहनलाल गंज से SP सुशीला सरोज आगे हैं।
वहीं पूरे प्रदेश की बात करें तो यूपी में 403 सीटों के लिए हुए चुनाव के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
वहीं, विपक्षी समाजवादी पार्टी सौ से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा मायावती की बहुजन समाज पार्टी 5 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे हैं। उधर, उत्तराखंड की बात करें तो 70 सीटों में से सत्ताधारी बीजेपी 40 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है। बता दें, भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस बार 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 560 महिलाएं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 75 जिलों में 403 विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलट व सर्विस मतदाताओं के मतों की गणना हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।