मिशन शक्ति अभियान के जरिए यूपी में साढ़े आठ करोड़ लोगों को किया जा चुका है जागरूक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान देश भर में सुर्खियां बटोर रही है। मिशन शक्ति अभियान के जरिए प्रदेश भर में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
प्रदेश के एक प्रवक्ता का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तीनों चरणों में अब तक प्रदेश की 8.5 करोड़ से अधिक महिलाओं और पुरुषों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जा चुका है।
मिशन शक्ति 3.0 की शुरूआत
प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में यूपी की हर महिला को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से महिलाओं के हित में उनको केंद्रित करते हुए सरकार ने कई बड़ी योजनाएं शुरू की हैं। मिशन शक्ति 3.0 की शुरूआत 21 अगस्त 2021 से शुरु हो गई है। महज चार महीनें में 28.32 लाख से ज्यादा महिलाओं को जागरूक किया गया है। विभाग द्वारा 12,18,181 लड़कों, 16,09238 महिलाओं और 4,685 अन्य सहित 28,32,104 लोगों को जागरूक किया जा चुका है।
15 से 28 दिसम्बर तक होंगे कई कार्यक्रम
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मिशन शक्ति 3.0 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 15, 22 व 28 दिसम्बर को प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इनमें जिलाधिकारी के साथ हक की बात, कन्या जन्मोत्सव, स्वावलंबन शिविर, मेगा इवेंट, कानूनी जागरूकता अभियान, गुड्डा गुड्डी बोर्ड की स्थापना, मेधावी लड़कियों का सम्मान और जेंडर चैंपियन जैसे विभिन्न कार्यक्रम शामिल रहेंगे।