पेपर लीक के चलते बोर्ड ने लिया फैसला, रद्द की आज होने वाली 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा

नई दिल्ली। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं। इस कड़ी में आज दोपहर की पाली में 12वीं की अंग्रेजी की परिक्षा होनी थी। मगर, ऐन वक्त पर इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। वजह यह है कि यूपी के आजमगढ़ के बलिया जिमें इंग्लिश की होने वाली परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इस खबर के बाहर आते ही सक्रियता से निष्पक्ष परीक्षा के उद्देश्य से करीब 275 एग्जाम सेंटरों पर 12वीं की अंग्रेजी की परिक्षा को रद्द कर दिया गया।
खबरों के मुताबिक़ आज़मगढ़ बलिया जिले में इंग्लिश का पेपर लीक होने पर आज़मगढ़ के सभी सेंटरों पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्षार्थियों को अगली डेट पर परीक्षा देनी होगी।
सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दे दी गई है। बागपत जनपद समेत 23 अन्य जनपदों मे दोपहर की पाली मे होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। DM राजकमल यादव ने इसकी जानकारी दी है।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज 30 मार्च को इंटरमीडिएट दूसरी पाली की अंग्रेजी की परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर निरस्त कर दी गई है।
यूपी के जिलों में यह परीक्षा रद्द की गई है, उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं :
1. आगरा
2. मैनपुरी
3. मथुरा
4.अलीगढ़
5.गाजियाबाद
6. बागपत
7. बदायूं
8. शाहजहांपुर
9. उन्नाव
10.सीतापुर
11.ललितपुर
12.महोबा
13.जालौन
14 चित्रकूट
15.अम्बेडकरनगर
16.प्रतापगढ़
17.गोंडा
18.गोरखपुरी
19.आजमगढ़
20. बलिया
21.वाराणसी
22.कानपुर देहात
23.एटाह
24.शामली
बता दें, प्रदेश में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत इस बार 24 मार्च से हुई है। वहीं 30 मार्च को दूसरी पाली में होने वाली अंग्रेजी की परिक्षा को पर्चा लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब निरस्त हुए एग्जाम को देने के लिए परीक्षार्थियों को अगली तारीख आने तक इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही अंग्रेजी की परीक्षा की अगली तारीख घोषित कर दी जाएगी।