सात दिवसीय रामकथा के अंतिम दिन दीदी मां ने कहा- भारत में भगवा ही चलेगा

सेवा अस्पताल परिसर स्थित रेवथी लान में सात दिनों से चली आ रही एकल रामकथा का आज समापन हो गया। हर दिन की तरह आज भी विधायक डा. नीरज बोरा व उनकी पत्नी ने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर कथा की शुरुआत की।

कथा से पहले भारत लोक शिक्षा परिषद के सभी सदस्यों ने दीदी मां की चरण छुकर आशिर्वाद लिया। कथा के दौरान सात दिवसीय रामकथा के अंतिम दिन दीदी मां ने कहा कि भारत में भगवा ही चलेगा।

बता दें आज की कथा में दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने शेवरी प्रसंग, किष्किंधा कांड, लंका दहन और राम अयोध्या आगमन का पूरा वृतांत सुनाया। इन सभी का दीदी मां ने जीवंत चित्रण किया। जिसे सुनने के बाद कथा सुनने आए सभी श्राद्धालु भावुक हो गए थे।

साध्वी ऋतंभरा ने अपने राम भजनों से एक बार फिर यहां मौजूद भक्तों में जोश भरा और उन्हें राम धुन पर झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान मौजूद सभी भक्त राम धुन में मगन होकर जोर-जोर से राम नाम का जयकारा लगाने लगे। वहीं दीदी मां ने बजरंगबली का चरित्र चीत्रण किया।

ऐसे में बजरंगबली के भजनों पर तालियों से पंडाल भक्तिमय हो गया था। वहीं भारी संख्या में आए श्रद्धालु चुटकी बजाकर झूम रहे थे।
साध्वी ऋतंभरा ने कहा ‘देश का नेतृत्व सुचिता से होना चाहिए। प्रर्थना ऐर प्रतीक्षा भक्ती के आधार हैं। आगे कहा कि पूर्णता के भोग से परे हो वहीं प्रसाद है। आनंद कहीं बाहर नहीं आपके अंदर हैं’। वहीं दीदी मां ने विधायक बोरा की तारीफ भी की।

दीदी मां ने कहा ‘जो सत्य के मार्ग पर चलता है और अपनी प्रतिज्ञा के मार्ग पर अडिग है वो भीष्म है और जटायु है’। उन्होंने नारा लगाते हुए कहा ‘जो बोले सो निर्भय, सनातन धर्म की जय’। आगे कहा कि हिंदु हो या मुसलमान देश से प्यार नहीं तो फिर उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं।

उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा पूरी हो या ना हो लेकिन भारत का गौरव उचां होना चाहिए। लक्ष्य को पाना है तो अपनी शक्ति को पहचानों।

बता दें आज की राम कथा में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी प्रदर्शित कर भगवान राम की आरती की गई। जिसके बाद सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। ख़ास यह रहा कि आज की कथा में लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया भी शामिल हुईं।
