उपमुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण, विधायक नीरज बोरा रहे मौजूद

लखनऊ। कृष्णानगर स्थित सहसेवीर मंदिर में भगवान परशुराम की 11 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। यहां 6 फीट ऊंची प्रतिमा को 5 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है। इस प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। इस मौके पर लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने बनवाई है। भगवान परशुराम की 700 किलो की संगमरमर की मूर्ति जयपुर से मंगाई गई थी। वहीं कार्यक्रम को रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी ने संचालित किया।
रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी ने लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा को भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कृष्ण नगर में भगवान परशुराम का मुर्ति को लेकर सभी को बधाई दी और साथ ही यहां के भाजपा कार्यकर्ता को भी बधाई दी। वहीं दिनेश शर्मा ने देश में जो ब्राह्मण की छवि है उसको आगे बढ़ाते हुए पूरे राज्य में भगवान श्री राम का एवं परशुराम के बातों का विस्तृत वर्णन किया।
इस कार्यक्रम में शामिल मंत्री व नेताओं ने भगवान परशुराम की जय का नारा लगाया और पूरे राज्य को एक हिंदू राज्य में बदलने की सब से प्रार्थना की। इस कार्यक्रम में जहां भगवान परशुराम का जन्म हुआ था वहां के महंत भी शामिल हुए थे।
बता दें, इस शिलान्यास में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी व उनका बेटा मयंक जोशी और लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा समेत ब्रह्म समाज के लोग एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल हुए।