विधायक डॉ नीरज बोरा की माता के त्रयोदशी संस्कार पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और महापौर संयुक्ता भाटिया

उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ नीरज बोरा की माता सुशीला बोरा का निधन 21 अगस्त को मेदांता अस्पताल में 4 बजे हुआ था। उनके देहांत के पश्चात कई राजनेता उनकी माता को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। मंगलवार 31 अगस्त को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और महापौर संयुक्ता भाटिया सेवा अस्पताल परिसर में विधायक डॉ नीरज बोरा की माता के त्रयोदशी संस्कार पर पहुंचे। इससे पहले 22 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेवा अस्पताल परिसर स्थित उनके निजी आवास में जाकर उनकी माता को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर चुके हैं।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा महापौर, लखनऊ- संयुक्ता भाटिया श्रीमती बिंदु बोरा के साथ महापौर संयुक्ता भाटिया
परिवारजनों के अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और महापौर संयुक्ता भाटिया समेत अन्य राजनेता भी उपस्थित थे। 31 अगस्त को अन्य राजनेता जिनमे दूसरे क्षेत्रों के विधायक, पार्षद आदि शामिल थे, सेवा अस्पताल परिसर में पहुंच कर स्व श्रीमती सुशीला बोरा की आत्मा की शांति के लिए कामना की। 21 अगस्त से प्रतिदिन कोई न कोई राजनेता सेवा अस्पताल परिसर में विधायक डॉ नीरज बोरा के निजी आवास में जाकर उनकी माता स्व. सुशीला बोरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं, और मुश्किल समय में बोरा परिवार की हिम्मत बांध रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मंगलवार को चौक फ्लाईओवर का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन
AUTHOR- SHRADHA TIWARI