कोरोना मामलों में दिखी भारी गिरावट, 24 घंटे में सामने आए 2.38 लाख नए केस

नई दिल्ली: देश में कोरोना मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,38,018 नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है, जब कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है। इससे पहले रविवार को 2.58 लाख केस, जबकि शनिवार को 2.71 लाख केस मिले थे।
इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटे में 1,57,421 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 3,53,94,882 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में रिकवरी रेट 94.09% हो गया है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 310 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव केस बढ़कर 17 लाख हो गए हैं।
ओमिक्रॉन के 8,891 केस
वहीं, देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 8,891 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के 8.31% केस बढ़े हैं। भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 14.43% हो गया है। वहीं। वीकली पॉजिटिविटी रेट 14.92% है। देश में अब तक 158 करोड़ वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा है कि दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं और इसकी वजह है, नाइट और वीकेंड कर्फ्यू। देश में एक तरह कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ ICMR की गाइडलाइन के बाद टेस्टिंग में कमी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी कम होती नजर आ रही है।