कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले 3100 से ज्यादा नए मरीज

भारत में कोरोना की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। इसको देखते हुए लोग भयभीत हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, यह शनिवार की तुलना में 5.0% कम हैं। इससे पहले शनिवार को 3324 केस सामने आए थे। हालांकि, भारत में एक्टिव केस बढ़कर 19500 हो गए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 25 लाख 38 हजार 976 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हजार, 500 है। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 1.07 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2.95 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़, 82 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली में सबसे ज्यादा 1,485 केस मिले हैं। वहीं, हरियाणा में 479 , केरल में 314 , उत्तर प्रदेश में 268 और महाराष्ट्र में 169 केस मिले हैं। भारत में रविवार को सामने आए कुल केस में से 86.0% इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं। दिल्ली में अकेले 47.04% केस सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में 5,23,869 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में रिकवरी रेट 98.74% हो गया है। पिछले 24 घंटे में 2,723 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में 4,25,38,976 लोग अभी तक ठीक हुए हैं। भारत में एक्टिव केस पिछले 24 घंटे में 408 बढ़े हैं। अब कुल 19,500 एक्टिव केस हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button