कोरोना: 24 घंटे में 2 लाख 86 हजार से ज्यादा नए केस, 573 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,86,384 नए मामले सामने आए जबकि 573 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3,06,357 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं जबकि एक्टिव केस की संख्या 22,02,472 रही है। रोजाना पॉजिटिविटी रेट 19.59% है।
भारत में पिछले 24 घंटों में 2,86,384 नए #COVID19 मामले, 573 मौतें और 3,06,357 रिकवरी दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2022
सक्रिय मामले: 22,02,472
पॉजिटिविटी रेट: 19.59%
कुल वैक्सीनेशन कवरेज: 1,63,84,39,207 pic.twitter.com/TOwYqldtz2
इससे पहले कल एक दिन में कोविड-19 के 2,85,914 नए मामले सामने आए थे जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,00,85,116 हो गई थी। जबकि देश में 665 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,91,127 हो गई थी। वहीं कल तक एक्टिव मामलों की संख्या 22,23,018 थी।