सीएम योगी ने 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना का किया लोकार्पण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना और कुल नौ पारेषण उपकेन्द्रों के लोकार्पण किया। इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं यहां तापीय विद्युत परियोजना का लोकार्पण कर रहा हूं, तो लखनऊ में कुछ लोगों को भगवान कृष्ण के सपने आ रहे होंगे। भगवान कृष्ण उनसे कह रहे होंगे कि अब तो चेत जाओ।
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि करीब सात हजार 100 करोड़ की परियोजनाएं जिले को सौंपी गयीं। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़ी हुई 255 करोड़ की 113 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।
जनपद अलीगढ़ से ₹7,000 करोड़ लागत की '660 मेगावाट हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना' व UPPTCL के 12 पारेषण उपकेंद्रों का लोकार्पण/शिलान्यास… https://t.co/jN8OFz5DjE
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 4, 2022
उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में एक करोड़, 28 लाख परिवारों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले की सरकार में दंगों की भरमार थी। आज मैं कह सकता हूं कि हमारे जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन ने मिलकर जो कार्य किया, उससे प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है। पूरे कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। नयी चीनी मिल लगाने का कार्य हमारी सरकार करेगी। यह केवल घोषणा भर नहीं है, इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। पौने पांच साल में एक लाख, 52 हजार करोड़ रुपये किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है।
कुछ लोगों के सपने में भगवान श्रीकृष्ण आ रहे हैं… pic.twitter.com/YipD5nw3eA
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 4, 2022
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसी की सम्पत्ति पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। उन्हें पता है कि अगर उन्होंने कब्जा किया तो पीछे से सरकार का बुल्डोजर आ रहा होगा। माफियाओं पर बुल्डोजर चलने से उन्हें परेशान भी होती है। उनकी चिंता माफिया और अपराधियों को सरंक्षण देने की है। आज प्रदेश में हाइवे, एक्सप्रेसवे, पावर प्लांट बन रहे हैं। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय बन रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला बन रही है। गरीबों को मकान दिए गये हैं।
मैं पूछना चाहता हूं कि कोरोना कालखंड में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, बहन जी और दिल्ली व इटली वाले भाई-बहन कहां थे?… pic.twitter.com/wYEYlighM9
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 4, 2022
सीएम योगी ने कहा कि वे लोग अब तक बाहर नहीं निकले थे। फिर चुनाव आने के बाद क्यों निकल रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर आ रही है। उन्होंने कहा कि अब बुआ और बबुआ को जहमत उठाने की जरूरत नहीं है। वह घर में ही आराम करें। जनता को अपना फैसला सुनानें दें।