यूपी: मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैकरों के चंगुल से मुक्त, बदल गई थी तस्वीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी कार्यालय का ट्वीटर अकाउंट हैकरों के चंगुल से मुक्त हो गया है। हैकर ने बीती रात को मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिया था, जिसे शनिवार तक रिस्टोर कर लिया गया है और भेजी की गई सभी ट्वीट को भी हटा दिया गया। अब हैकर की तलाश में साइबर क्राइम सेल की टीम जुट गई है।
शुक्रवार की देर रात को जब साइबर हैकरों ने मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यालय का ट्वीटर अकाउंट को हैक कर लिया गया तो हड़कम्प मच गया। हैकर ने ट्वीटर अकाउंट को हैक करने के बाद मुख्यमंत्री की लगी तस्वीर को भी बदलकर कुछ और एक कार्टूनिस्ट की फोटो को लगा दिया। इसके बाद एक के एक कई ट्वीट कर दिए।
Uttar Pradesh Chief Minister Office's Twitter account hacked. pic.twitter.com/aRQyM3dqEk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 8, 2022
इधर ट्वीटर अकाउंट हैक के संबंध में जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री कार्यालय की सोशल मीडिया टीम एक्टिव हुई और कई घंटों की मेहनत के बाद इस अकाउंट को वापस रिस्टोर कर लिया गया। हैकर द्वारा भेजी गई सभी ट्वीट को डिलीट किया गया। ट्विटर अकाउंट पर करीब 40 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। सीएमओ कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है कि असामाजिक तत्वों ने हैक कर कुछ ट्वीट पोस्ट भी किए थे। अकाउंट को तुरंत रिकवर कर लिया गया है।