मोदी की ‘पाठशाला’: मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों संग विकास कार्यों पर हुई चर्चा

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। जहां काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया और देर रात पैदल चलकर काशी में हो रहे प्रमुख विकास कार्यों का जायजा लिया। जिसके बाद मोदी मंगलवार को भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री की ‘पाठशाला’ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्रियों ने अनुशासन का पूरा पालन किया। बैठक में प्रधानमंत्री के सामने सभी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अपने राज्यों में विकास कार्यो की जानकारी प्रस्तुतीकरण से देंगे।
खबरों के मुताबिक कोरोना के वजह से पिछले साल यह बैठक नहीं हो पाई थी। इस लिए ये महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। बताया जा रहा है कि बैठक में गोवा को छोड़ कर अन्य सभी भाजपा शासित प्रांतों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री शामिल है।
प्रोटोकाल से इतर प्रधानमंत्री ने लगभग पांच घंटे तक मुख्यमंत्रियों की पाठशाला लगाई। बैठक में प्रधानमंत्री ने सुशासन और केंद्र सरकार की योजनाओं की राज्यों में प्रगति के बारे में खासतौर पर जानकारी ली।
बैठक में शामिल मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश, शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश,पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश,जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश,पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड, हेमंत बिस्वा सरमा, असम,प्रमोद सावंत, मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा,बसवराज बोम्मई, कर्नाटक, एन बीरेन सिंह, मणिपुर,विप्लव देव, त्रिपुरा आदि शामिल है।