एक फ़ोन कॉल के ज़रिये पता चलेगा -वोटर लिस्ट (Voter list) में नाम है या नहीं। कॉल पर ही जान सकेंगे नाम जुड़वाने की प्रक्रिया

हाइलाइट्स
- प्रशासन जारी करने वाली है हेल्पलाइन नंबर।
- वोटर लिस्ट (Voter list) में नाम जुड़वाने में किस तरह मदद करेगा हेल्पलाइन नंबर ?
- जनगणना के अनुसार हज़ार पुरूष पर महिलाओं की संख्या 941 है लेकिन निरिक्षण से पता चलता है कि मतदाता सूची में हज़ार पुरुषों पर सिर्फ 821 महिलाएं हैं।
यूपी चुनाव 2022 : पहले आम जनता को मतदाता सूची में अपने नाम की जानकारी के लिए बीएलओ (बूथ लेवल अफसर) के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे।
नाम है या नहीं ? अगर नहीं है तो कैसे जुड़वाएं ?!
प्रशासन ने कहा की यह सब तमाम जानकारी के लिए अब बीएलओ या किसी भी अन्य दफ्तर भटकना नहीं पड़ेगा। हेल्पलाइन नंबर के ज़रिये लोगों की दिक्कतों का समाधान निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ें- मायावती बोली – ‘यूपी सरकार के अनुपूरक बजट से होगा ज़्यादा दर्द…
अभी तक कई लोगों को आपना नाम वोटर लिस्ट (Voter list) में पता करने के लिए बीएलओ के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे। नाम न होने पर नाम जुड़वाने के लिए और भटकना पड़ता था। इन्ही कुछ दिक्कतों को नज़र रखते हुए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर की सुविधा उपलब्ध करने की पहल की है। जल्द ही हेल्पलाइन नंबर प्रशासन के द्वारा जारी किया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर के ज़रिये लोग ऑपरेटर से बात करके वोटर लिस्ट में अपने नाम के होने की जानकारी को प्राप्त कर सकेंगे, ऑपरेटर ही उन्हें आगे की प्रक्रिया भी फ़ोन कॉल के ज़रिये समझा देंगे। इसके साथ ही लोगों को मतदाता बनने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने की भी तैयारी है।
कई बार यह भी देखा गया की लोगों को मतदान के लिए बूथ पर पहुंचने के बाद पता चलता है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है जिसके बाद उन्हें लौटना पड़ता है। यह भी कारण है की जनगणना के अनुसार मतदाताओं की संख्या कम है।
AUTHOR- SHRADDHA TIWARI