हिंदू वाले बयान पर BJP का बड़ा सवाल, जवाब आया- कांग्रेस युवराज ने किया देश का बेडागर्क

एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रवक्ता और बीजेपी (BJP) प्रवक्ता के बीच एक न्यूज चैनल में हुई टीवी डिबेट में बहस हो गई। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिन्दू होने पर ही सवाल उठा दिया। वहीं इसी शो में AIMIM के एक प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के युवराज ने देश का बेड़ागर्क कर दिया। बता दें कि राहुल गांधी के हिन्दुत्व और हिन्दू धर्म में अंतर वाले बयान को लेकर देश में तीखी बहस जारी है।
खबरों के अनुसार एक न्यूज चैनल में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और विपक्ष के बयानों को लेकर एक डिबेट हो रहा था। जिसमें संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी क्या जानते हैं हिन्दूओं के बारे में, वो कितने प्रतिशत हिन्दू हैं।
उन्होनें कहा कि दादा उनके खान थे, उनकी मां इटली से आई हुए हैं, कितने प्रतिशत वो हिन्दू हैं, वो स्वयं हिन्दू हैं क्या, ये रोज-रोज बैठकर हिन्दूओं के बारे में यहां जो प्रवचन करते हैं, आप पूछिए उनसे वो एक बार भी दादा के कब्र पर गए हैं। उनकी मां भारतीय नहीं है, यहां बैठकर रोज-रोज हिन्दूओं को गाली देते हैं”।
पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान में कहा कि हिन्दू आगे से मारता है, और हिन्दुत्वादी पीछे से मारता है। उन्होंने आगे कहा कि मतलब हिन्दू तो मारता ही है। जेहादी नहीं मारता है।
हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुत्ववादी में फर्क
हिंदी शब्दकोश के अनुसार, हिंदू एक फारसी शब्द है। वो भारत में बसने वाले आर्य जाति के वंशज हैं। आर्य सिद्धांत या धर्म का अनुयायी हिंदू है। प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से वेदों में व्यक्त विचार के आधार पर बने आचार-व्यवहार को वे मानते हैं। वे इन्हीं रीति-नीति, समाज व्यवस्था, धर्म पर विश्वास और उसका पालन करने वाले भारतीय हैं। कई जानकार तर्क देते हैं कि यह एक जीवनशैली है। वहीं, हिंदुत्व शब्द हिंदुओं के आचार-विचार, हिंदू होने के भाव या गुण, हिंदू धर्म के भाव से जुड़ा है। हिंदू धर्म में बहुत से संप्रदाय हैं। इन संप्रदायों को मानने वाले अपने को हिंदू कहते हैं।