भाजपा शासन रामराज्य जैसा… बोले ‘निषाद अध्यक्ष’- भाजपा से मिला ‘निषादराज’ जैसा सम्मान

नई दिल्ली। हाल ही में बीता इस बार का यूपी विधानसभा चुनाव काफी रोमांचक रहा। यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत और सीएम योगी की वापसी से जहां भाजपा समर्थ और कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं भाजपा के साथ इन चुनावों जुटे सहयोगी दल भी इस जीत से गदगद हो रहे हैं। इसी का उदाहरण है इन चुनावों में भारी मतों से जीती निषाद पार्टी। निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा शासन को रामराज्य करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार सतयुग में भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था, ठीक वैसे ही मोदी-योगी और भाजपा ने उन्हें गले लगाया है।
खबरों के मुताबिक़ जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि जिस तरीके से भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था, उसी तरीके से मोदी जी ने योगी जी ने भारतीय जनता पार्टी ने हमें गले लगाया।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके का प्यार और स्नेह भारतीय जनता पार्टी ने हमें दिया, मैं उसके लिए भारतीय जनता पार्टी को मीडिया के माध्यम से धन्यवाद देता हूं।
संजय निशाद ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम किया, उसी तरह से हमारे प्रत्याशियों के लिए भी किया।
डॉक्टर संजय निषाद ने आगे कहा कि निषाद पार्टी के कुल 11 उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। 6 उम्मीदवार निषाद पार्टी के सिंबल “भोजन भरी थाली” पर जीते हैं। जबकि निषाद पार्टी के 5 प्रत्याशी भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर जीते हैं।
साथ ही संजय निषाद ने बताया कि 5 प्रत्याशी बेहद कम अंतर से हारे हैं और 2017 में भाजपा जिन 9 सीटों पर हार गई थी, उनमें से 6 पर निषाद पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल सोनेलाल का स्ट्राइक रेट भी चुनाव में 71% का रहा। अपना दल (सोनेलाल) ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 12 सीटों पर अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में 273 सीटें भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने जीती है।