अखिलेश के ‘3पी’ वाले बयान पर भाजपा का करारा जवाब, फैन्स ने भी जमकर निकाली भड़ास

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर अब सियासत काफी जोर पकड़ रही है। जहां विपक्ष एक और सत्तारूढ़ भाजपा को निशाने पर लेते हुए अपनी दावेदारी की धार मजबूत करता दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा भी बराबरी की टक्कर देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा के शासनकाल में 3पी हैं, पाखंड, प्रताड़ना और प्राणघातक। वहीं अखिलेश के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा चीफ ने भी करारा जवाब दिया है।
खबरों के मुताबिक़ यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव के 3पी वाले बयान पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “सपा के शासन में 3P थे। परिवारवाद, पलायन और पाप।”
इसके बाद तो अखिलेश के सोशल मीडिया हैंडल पर कमेंट्स की झड़ी लग गई। कुछ के पोजिटिव कमेंट आए तो कुछ के निगेटिव।
बता दें, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बीजेपी पर हमला बोला तो यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने उनपर पलटवार किया। इसके बाद यूजर्स भी कई तरह के कमेंट करने लगे।
इस कड़ी में आलोक दुबे नाम के यूजर ने कमेंट किया – सपा के शासन में सब कुछ केवल Y था। सफाईवाला से लेकर पीसीएस तक नौकरियों में केवल आपकी ही जाति के लोग पास होकर नौकरी पाते थे।
वहीं सुनील ठाकुर नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं कि सपा में 3P.. पैसा, परफ्यूम और पाखंड। विपुल दीप लिखते हैं – सपा के शासनकाल में केवल 3L था। लूट, लूट और लूट।
संजय सिंह नाम के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया – कोई भी P से नहीं शुरु होता है, कहां से पढ़ कर आए हो बबुआ?
अनामिका दुबे नाम की ट्विटर यूजर लिखती हैं – सही कह रहे हैं लेकिन यह सब बीजेपी समर्थकों को दिखाई नहीं देता है।
अकमल अली खान नाम की फेसबुक यूजर ने लिखा कि भाजपा के शासनकाल में PHM है। पाकिस्तान, हिंदू और मुस्लिम। मीरा सिंह नाम की यूजर लिखती हैं – भाजपा के शासनकाल में 3P हैं। प्रगति, परेशान विपक्ष और प्रसन्न प्रजा।