सपा का बड़ा ऐलान, मैनपुरी के करहल सीट से लड़ेंगे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों की ओर से चरणबद्ध तरीके से अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। बसपा ने आज अपने 51 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसी बीच सामजवादी पार्टी ने लखनऊ में बड़ा ऐलान किया है। सपा ने बताया कि पार्टी के प्रमुख अखिलेश करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि गोरखपुर से लड़ने जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी पहला विधानसभा चुनाव है। इस तरह सीएम पद के दो दावेदार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 22, 2022
इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के बिजनौर एवं अमरोहा में पार्टी का प्रचार करेंगे। इसके साथ ही वे बिजनौर,नगीना एवं मुजफ्फरनगर की 15 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।