चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, एक पल में पूरी प्लानिंग हुई ढेर

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के गोवा दौरे से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जहां गोवा में पोरवोरिम विधानसभा सीट के कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। नेताओं का कहना है कि पार्टी चुनावों को लेकर गंभीर नहीं है।
इस्तीफे प्रियंका गांधी के दौरे से पहले हुए। इन नेताओं का कहना है कि कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। कुछ नेताओं के बर्ताव से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर नहीं है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुपेश नायत ने कहा कि कांग्रेस राज्य में चुनाव को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। अब तक उसने अपनी कोई तैयारी भी शुरू नहीं की है। इस्तीफा देने वाले नेताओं का गुट निर्दलीय विधायक रोहन खौंटे को समर्थन कर रहा है।
दक्षिण गोवा के सीनियर नेता मोरेनो रेबेलो ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। रेबेलो ने कहा कि वह मौजूदा विधायक एलेक्सियो रेगिनाल्डो को एक बार फिर से टिकट दिए जाने से निराश हैं।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी के खिलाफ काम करते रहे हैं और उसके बाद भी कर्टोरिम सीट से उन्हें टिकट दिए जाने से वह नाराज हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने बीते साढ़े चार सालों में पार्टी के किसी आयोजन में हिस्सा नहीं लिया है। हमेशा पार्टी के नेताओं के खिलाफ बोलते रहे हैं। रेबेलो ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर को लिखे खत में अपनी यह व्यथा व्यक्त की है। पिछले दिनों ही कांग्रेस के नेता रहे पूर्व सीएम लुईजिन्हो फलेरियो ने कई नेताओं के साथ टीएमसी का दामन थाम लिया था।