केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 लोग झुलसे, 6 की मौत

आंध्र प्रदेश के मुसुनुरू मंडल के आखिरी गुडेम स्थित पोरस केमिकल फैक्ट्री में बुधवार देर रात भीषण आग लगने के कारण पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बुरी तरह से झुलसे एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक सभी बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी मृतकों पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मसुनुरू मंडल के अक्किरेड्डी गुडेम में पोरस केमिकल फैक्टरी में गैस लीक होने से धमाके के साथ रिएक्टर फटने से भीषण आग लग गई।
Andhra Pradesh | Six killed & 12 injured in a fire accident at a chemical factory in Akkireddigudem, Eluru, last night. The fire broke out due to leakage of nitric acid, monomethyl: Eluru SP Rahul Dev Sharma
— ANI (@ANI) April 14, 2022
(Visuals from last night) pic.twitter.com/sRwkTRrLQs
पुलिस और एनडीआरएफ के दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 13 घायलों को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय 150 से अधिक कर्मचारी रासायनिक कारखाने में रात की शिफ्ट में काम कर रहे थे।