सपा सरकार में था माफिया का बोलबाला, भाजपा सरकार ने दिया दंडः अमित शाह

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र में “प्रभावी मतदाता संवाद” कार्यक्रम में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में माफिया का बोलबाला था और जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो सभी माफिया को चुन-चुन कर दंड देने का काम किया गया।
मैं 2013 में जब पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रवास करता था तब यहाँ सब लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे।
— Amit Shah (@AmitShah) January 29, 2022
सपा-बसपा के गुंडाराज में यहाँ हर व्यक्ति भयभीत था।
लेकिन आज यहाँ कोई सुरक्षा की बात नहीं कर रहा है क्यूंकि भाजपा की योगी सरकार ने गुंडों और माफियाओं को चुन-चुन कर भगाया है। pic.twitter.com/8vLyfoZrko
अमित शाह ने कहा कि आज सभी माफिया प्रदेश की बाउंड्री के बाहर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब बहन जी आती थीं तो एक जाति की बात करती थीं। कांग्रेस आती थी तो परिवार की बात करती थी और अखिलेश बाबू आते थे तो गुंडा, माफिया और तुष्टीकरण की बात करते थे। भाजपा न जाति की बात करती है, न पाति की, भाजपा सिर्फ विकास और सुरक्षा की बात करती है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा में जनता से संपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की। pic.twitter.com/FTyzcC9QpV
— Amit Shah (@AmitShah) January 29, 2022
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने राजा परीक्षित, क्रांतिकारियों, आसाराम शर्मा, चौधरी चरण सिंह, किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को नमन करते हुए कहा, आज जब मैं मुजफ्फरनगर आया हूं तो 2014, 2017 और 2019, तीनों चुनाव हमारी नजर के सामने से गुजर रहे हैं। यही मुजफ्फरनगर है जिसने उन चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने की शुरुआत की। जीत की शुरुआत यहीं से होती है और यह जीत की यात्रा काशी तक जाती है।
इसी पश्चिम उत्तर प्रदेश ने 2014, 2017, 2019 हर चुनाव में भाजपा की झोली वोटों से भरी है।
— Amit Shah (@AmitShah) January 29, 2022
यही मुजफ्फरनगर भाजपा की प्रचंड जीत की नींव रखता है।
यहाँ से जो लहर उठती है वो काशी तक जाती है और हमारे विरोधियों का सूपड़ा साफ कर देती है…इस बार भी यही होने वाला है। pic.twitter.com/LR9AEG7bsS
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों का बोलबाला था। भू माफिया समेत अनेक प्रकार के माफिया ने यहां कब्जा जमाया था। आज जब मैं आया हूं तो कोई सुरक्षा की बात नहीं कर रहा है। प्रदेश के अंदर 2017 में भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद सारे के सारे गुंडे प्रदेश की बाउंड्री के बाहर चले गए। 2017 के बाद 2022 में जब मैं भाजपा की रिपोर्ट कार्ड लेकर आया हूं तो न केवल पश्चिम उप्र बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश से माफिया को चुन-चुन कर खदेड़ने का काम योगी सरकार ने किया है।
मुजफ्फरनगर के दंगों में वोटबैंक के लिए अखिलेश सरकार ने आरोपियों को पीड़ित बना दिया और पीड़ितों को आरोपी।
— Amit Shah (@AmitShah) January 29, 2022
मैं पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता से पूछने आया हूँ कि क्या हम उन दंगों को भूल गए हैं?
अगर वोट देने में गलती हुई तो वही दंगे करवाने वाले फिर से लखनऊ में बैठ जायेंगे। pic.twitter.com/YkDqNrL92s
शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू को मैं सुनता था। वह कल भी यहां बोल कर गए हैं। वह झूठ भी इतने जोर से बोलते हैं कि लोग सच मान जाएं। अखिलेश ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। अखिलेश बाबू, आज सार्वजनिक कार्यक्रम में आंकड़े देने आया हूं। आंकड़े लेकर प्रेस वार्ता कीजिए। आपके शासन की अपेक्षा भाजपा की सरकार के पांच साल में डकैती में 70 प्रतिशत, लूट में 69% की गिरावट हुई है। हत्या के मामले में 20% की कमी हुई है। अपहरण में 35% कमी हुई है। बलात्कार में भी 30% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। अखिलेश बाबू हमने तो अपना हिसाब दे दिया है। आप अपने शासन के आंकड़े और भाजपा के शासन के आंकड़े हाथ में लेकर प्रेस वार्ता कीजिए।