यूपी में हटाए गए सभी कोविड प्रतिबंध, फिर भी ध्यान रखें ये खास नियम वरना…

लखनऊ। बीते काफी समय से राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे। बीते कुछ समय में कोविड संक्रमित मरीजों के घटते आंकड़ों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे इन प्रतिबंधों में ढिलाई बरतना शुरू किया था। ऐसे में ताजा मामले में यह जानकारी सामने आई है कि अब प्रदेश सरकार ने राज्य में लगे कोविड संबंधी सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। मगर, लोगों को खुद सुरक्षा के नजरिए से मास्क का कड़ाई से पालन करना होगा।
खबरों के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य में लागू सभी कोविड प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। जिससे अब लोगों को आंशिक रूप से परेशानियां का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य रहेगा।
जारी किए गए परिपत्र में कहा गया है कि कोरोना के प्रतिबंध हटने से आंगनवाड़ी केंद्रों को फिर से खोला जा रहा है। इसके साथ ही वाटर पार्क, स्विमिंग पूल और अन्य प्रतिबंधित जगहों को भी खोला जा रहा है। नाइट कर्फ्यू खत्म और बच्चे हुए स्कूलों को भी ओपेन किए जाएंगे। इसके साथ ही शादी कराने वाले जगह (मैरेज हाल, जो बंद थे) वे भी अब खुल जाएंगे। लेकिन मास्क की अनिवार्यता रहेगी।
जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सभी कोविड- 19 के नियमों का पालन करना होगा। किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों को आपस के बीच दो गज की दूरी बनानी होगी। साथ ही मास्क पहनकर रहना होगा। उन्होंने समस्त मंडलायुक्त, जोन प्रभारी, पुलिस महानिरीक्षक और जिलाधिकारियों को इन नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।