अखिलेश यादव विकास नहीं विनाश करेंगे: जेपी नड्डा

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में गुंडों, माफिया को संरक्षण तो था ही, आतंकवादियों को भी उन्होंने पनाह दी। आतंकियों के खिलाफ मुकदमें वापस लेने का पाप किया। योगीराज आया तो लोगों की जमीन पर कब्जा करने वाले आजम खान, मुख्तार अंसारी जैसे अपराधी जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं। अगर सरकार बदली तो वह फिर से जेल से बाहर आ जाएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि हमने कमल का फूल वाली बटन दबाकर भाजपा को जिताया तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बिना देरी किये अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया। मुस्लिम महिलाओं के लिए भी काम किया। तीन तलाक जैसा काला कानून दुनियाभर के कई मुस्लिम देशों में नहीं है। भारत में था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे समाप्त कर दिया है। उन्हें इस कुरीति से निजात दिलाई है। सबको जीने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि देवबंद, कानपुर, बहराइच जैसे स्थानों पर एटीएस सेंटर बनाया जाएगा। माफियाराज और आतंकवाद को समाप्त किया जाएगा। अखिलेश यादव विकास नहीं विनाश करेंगे। मैं यह तथ्यों के साथ कह रहा हूं। अखिलेश राज में सैकड़ों दंगे हुए। योगी राज में कोई दंगा नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दंगों को रोकने में अखिलेश सरकार विफल रही है। योगी सरकार आई तो दंगाइयों को करारा जवाब दिया। पांच साल पहले भी वही कानून था। योगीराज आया तो आजम खान, मुख्तार अंसारी जैसे लोग जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं। अगल सरकार बदली तो वह फिर से जेल से बाहर आ जाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत फ्री में राशन मिल रहा है। योगी सरकार भी गरीबों को निःशुल्क अनाज, चना, तेल और नमक तक दे रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को मकान, अनाज और रोजगार दिया है। अब वह मालिक बनकर अपने घर में रह पा रहे हैं। सरकार ने 80 लाख मकान बनाने का फैसला किया है। देश में 11 करोड़ महिलाओं के पास शौचालय नहीं था। केंद्र की सरकार ने योजना दी। योगी सरकार ने उसे धरातल पर उतारा। पहले की सरकार योजनाओं के बाधा डालती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button